फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियां सड़क पर फेंकीं

दो मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियां सड़क पर फेंकीं

Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियां सड़क पर फेंकीं
सीओ क्राइम प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मूर्तियों को तत्काल ठीक कराकर मंदिर में ढकवा दिया। - फोटो : amar ujala
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के दो मंदिरों और एक देवी स्थान को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही मूर्तियों को सड़क पर फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह सड़क पर टूटी हुई मूर्तियां देखते ही लोगों में स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ क्राइम प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मूर्तियों को तत्काल ठीक कराकर मंदिर में ढकवा दिया। मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियां सड़क पर फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पादरीबाजार स्थित नटवीर बाबा, हैदरगंज के मंदिर और विद्युत बिल केंद्र के पास स्थित देव स्थान पर रविवार की देररात उत्पात मचाया गया। सोमवार को भगत चौराहे पर दो मूर्तियां टूटी मिलीं तो स्थानीय लोग मंदिर की ओर गए। मंदिर की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


नटवीर बाबा मंदिर की 12 मूर्तियां, यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर पिपराइच सड़क पर विद्युत बिल संग्रह केंद्र के पास पेड़ के नीचे स्थित शनि भगवान और सरस्वती मां की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त थी। शाहपुर पुलिस ने आननफानन मूर्तियों र्को इंट के सहारे खड़ा कर उसे ढकवा दिया। इस घटना को माहौल बिगाड़ने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

आरोपी की तलाश में तीन टीमें

मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में पुलिस की दो टीमों के अलावा एलआईयू को भी लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है ताकि उत्पात मचाने और साजिश करने वालों की पहचान हो सके।

सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने की अपील

मूर्ति तोड़े जाने की वजह से लोगों में आक्रोश था। आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर लोगों से अपील कर रही थी। खुद सीओ ने भी आसपास के संभ्रात लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग मांगा। साथ ही कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। एलआईयू से भी रिपोर्ट मांगी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन लोगों ने इसे समझ लिया। अब पुलिस लगाई गई है।
- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed