{"_id":"5b8ae2ba42c792466408da33","slug":"201535828666-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे वाहन
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे वाहन
अधिकारियों की उदासीनता के कारण जिले में नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तमाम लोग नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों व विभागों के नाम लिखे होते हैं। अफसरों की उदासीनता की वजह से चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए। परंतु जनपद में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं लिखे होते हैं।
कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर सवार लोग जांच के दौरान राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी होने का रौब भी दिखाते हैं। अधिकांश वाहनों पर तो नंबर इतने स्टाइलिश तरह से लिखे होते हैं कि कोई नंबर ही नहीं समझ पाता है। वहीं कई वाहनों पर नंबर प्लेट भी अलग तरह के डिजाइन के लगे होते हैं। किसी वाहन का नंबर प्लेट चमकदार तो किसी की छोटे साइज व अन्य डिजाइनों में लगे होते हैं। इसके चलते प्लेटों पर लिखे नंबर स्पष्ट ही नहीं होते।
एआरटीओ आरसी भारती ने कहा कि यदि वाहनों की नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित दिखाई नहीं देते हैं तो ऐसे वाहन सड़क पर दिखने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से निर्धारित मानकों के तहत 70 सीसी से कम पावर वाली बाइक के लिए प्रमुख नंबर प्लेट पर लिखे जाने वाले शब्दों और अंकों की ऊंचाई 15 एमएम, मोटाई 2.5 और अंकों के बीच फासला 2.5 एमएम होना चाहिए। बाइक और तीन पहिया वाहनों में पिछली नंबर प्लेट पर शब्दों की ऊंचाई 35 एमएम, मोटाई 7 एमएम और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। 500 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के तिपहिया वाहनों की अगली और पिछली नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले अंकों और शब्दों की ऊंचाई 35 एमएम, मोटाई 7 एमएम और आपसी फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसी प्रकार 500 सीसी से अधिक वाले क्षमता वाले तिपहिया वाहनों के आगे और पीछे की नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले शब्दों की ऊंचाई 40 एमएम, मोटाई 7 और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों के लिए दोनों नंबर प्लेटों पर अंकों और शब्दों की ऊंचाई 65 एमएम, मोटाई 10 एमएम और स्पेस 10 एमएम होना चाहिए। नंबर प्लेट पर नंबर सामान्य तरीके से लिखे होने चाहिए न कि डिजाइन में लिखे हों।