{"_id":"5b56047c4f1c1b19208b656f","slug":"201532363900-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर हमला, बचाने गई मां की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे पर हमला, बचाने गई मां की पीटकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल (गोरखपुर)। छोटे बेटे हीरानंद को पीट रहे पड़ोसियों से बचाने पहुंची राधिका (58) को इस कदर पीट दिया गया कि उनकी जान चली गई। सोमवार की सुबह करीब सात बजे वारदात मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई। पिटाई के बाद महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसपी नार्थ रोहित सिंह मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। हीरानंद की तहरीर पर पड़ोस के सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
महिला की पीटकर हत्या से मोहम्मदपुर माफी गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। हीरानंद की तहरीर के मुताबिक उनकी मां राधिका और पड़ोसी के बीच काफी दिनों से विवाद था। सोमवार को हीरानंद यादव घर से निकलकर सड़क की ओर जाने लगे। उसी दौरान शिवदयाल के परिवार के लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। मारपीट की धमकी दी और गालीगलौज की। इससे सहमे हीरानंद भागकर घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए।
आरोपियों ने हीरानंद को घेरकर पीटना शुरू किया। मां राधिका बीच-बचाव करने पहुंच गईं। आरोप है कि राधिका को देखते ही पड़ोसी भड़क गए। उन सबने लाठी-डंडों से राधिका को पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राधिका के सिर में गंभीर चोट आईं। आपाधापी मची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।