{"_id":"5b42602a4f1c1b55238b5371","slug":"201531076650-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को चाकू मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाच में मनचाहे गाने के विवाद में युवक को मारा चाकू
पिपरा कनक। नाच में मनचाहे गाने के विवाद को लेकर शनिवार को युवक ने गांव के एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन घायल युवक को पहले सीएचसी फाजिलनगर और बाद में रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले गए। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल की।
पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा कनक गांव में शुक्रवार की रात बरात आयी थी। बरात में नाच आई थी और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। फरमाइशी गाने को लेकर गांव के दो युवकों के बीच हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। उसी मामले को लेकर शनिवार की शाम गांव में ही युवक ने सोनू गुप्ता को चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया। घायल सोनू की बांह में चोटें आईं। जबकि आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग घायल युवक को सीएचसी फाजिलनगर ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद गांव में पहुंची डायल 100 पुलिस व पटहेरवा पुलिस टीम ने आरोपी युवक की धर पकड़ के प्रयास में जुट गई। थानाध्यक्ष पटहेरवा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूचना लूट की, मामला मारपीट का निकला
मारपीट के विवाद में दिया लूट की सूचना पुलिस मौके पर पहुंचीएक बाइक मौके पर मिली पुलिस कर रही है छानबीन
रामकोला। क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में एक व्यक्ति से 70000 रुपये लूट होने की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मामला मारपीट का निकला। क्षेत्र के टेकुआटार निवासी अब्दुल हमीद ने पहले थाने के एक सिपाही को फोन करके विवाद होने की संभावनाए जताई। करीब आधे घंटे बाद उसने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी कि तीन बाइक पर आए नौ बदमाशों ने मार पीट कर उससे 70 हजार रुपये छीन लिया। लूट की सूचना मिलते ही एसओ दिलीप कुमार पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पहुंच गए। एसओ ने बताया कि जांच पड़ताल में लूट की सूूचना फर्जी निकली। सिर्फ मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन निरस्त रही डेमू
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चार चक्र चलने वाली डेमू शनिवार को लगातार तीसरे दिन निरस्त रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का समाना करना पड़ा।
इस मार्ग से हर रोज हजारों की संख्या में रेल यात्री गोरखपुर से लेकर दुदही, गौरीश्रीराम, तमकुहीरोड, तरयासुजान, तीनफेड़िया समेत बिहार प्रदेश के थावे के बीच शहरों और बाजारों के लिए यात्रा करते हैं। तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को इस मार्ग पर चलने वाली डेमू बंद रही। इससे यात्री पहले ही परेशान थे। शनिवार को लगातार तीसरे दिन इसके निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। श्रीराम प्रसाद, रमेश ब्याहुत, काशीनाथ शर्मा, राहुल सोनी, रामप्रसाद जायसवाल, रामअवध शर्मा आदि ने बताया कि लागातर तीसरे दिन भी डेमू निरस्त होने से चिलचिलाती धूप में यात्रियों को दूसरे साधन से यात्रा करनी पड़ी, जिससे यात्रा करने में लोगों को अधिक रुपये खर्च करने पड़े। इन लोगों ने नाराजगी जताते हुए डेमू को समय से चलाने की मांग की।
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी
तमकुहीराज। सीमावर्ती बिहार के गोपालपुर थानांतर्गत राजापुर निवासी एक युवक ने आपसी कलह को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी तमकुही पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोपालगंज जनपद के राजापुर निवासी 20 वर्षीय गोविंद पुत्र गुलाब मांझी ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे आनन- फानन में सीएचसी तमकुही लाए। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
आग से चार झोपड़ियां जलीं
क़प्तानगंज। क्षेत्र के पटखौली गांव में शनिवार की शाम आग से चार छप्पर जल गए। सूचना पर पीएम के कार्यक्रम में लगाए गए फायर कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाए। घटना में बल्ली, विदेश भारती, भुअर और आशा देवी की झोपड़ी जल गई। पीड़ित आशा ने बताया कि में गुमटी में छोटी सी दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करती है। आग की घटना में उनका सब कुछ जल गया।