फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विवाद सुलझाने गए दरोगा को पीटा, एक हिरासत में

विवाद सुलझाने गए दरोगा को पीटा, एक हिरासत में

Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
विवाद सुलझाने गए दरोगा को पीटा, एक हिरासत में

विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के बशंतपुर के पास विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे दरोगा साहिद परवेज को बदमाशों ने पीट दिया। वह सादे ड्रेस में थे और झगड़ा करने से मना करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

तिवारीपुर थाने में तैनात दरोगा साहिद परिवार के साथ राजघाट इलाके में रहते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह बच्चे का इलाज कराने के लिए बशंतपुर स्थित डॉ. अजय वर्मा की क्लीनिक पर गए थे। वहीं पास में ही मोती, अब्बास और सैय्यद नसीम सूबी आपस में विवाद कर रहे थे। दरोगा ने सड़क पर ही विवाद होता देखा तो उनसे मारपीट न करने की नसीहत दी तो तीनों भड़क गए और दरोगा की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग बीच-बचाव को दौड़े तो यह देख उधर से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए और वहां जाम लग गया। इसी बीच सूचना पाकर राजघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से सय्यद सूबी को हिरासत में ले लिया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed