{"_id":"5989e5244f1c1b930a8b4a69","slug":"201502209316-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो सुनकर पकड़वाया शोहदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑडियो सुनकर पकड़वाया शोहदा
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज।
इलाके में किशोरी से छेड़खानी मामले में पुलिस की हीलाहवाली पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई है। इलाकाई पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शोहदों को शांतिभंग में चालान करने के थोड़ी देर में ही उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने एसएसपी को वह ऑडियो सुनाया, जिसमें शोहदों ने धमकी दी थी। इसके बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए एसपी नार्थ गणेश साहा को मौके पर भेजा। एसएसपी की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस दोनों शोहदों को पकड़कर थाने ले लाई और फिर एसपी साहा ने पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज किया।
इलाके में रहने वाला एक शख्स मकान बनवा रहा है। निर्माणाधीन मकान की देखरेख एक किशोरी कर रही है। रविवार शाम मजदूरों के जाने के बाद वह घर जा रही थी। आरोप है कि ननिहाल में रहने वाले दो युवकों ने उससे छेड़खानी की। किशोरी ने घर पहुंचकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। उलाहना देने के लिए घरवाले आरोपी के घर पहुंचे तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। किशोरी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्जकर गोलीगंज निवासी विष्णु यादव और दिवाकर पासवान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। मंगलवार को पीड़ित ने धमकी देने की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग एसएसपी को सुनाई, जिसके बाद उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दोबारा पकड़ा है।