फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the cm office concering the fir lodged by police

मुख्यमंत्री दफ्तर के हस्तक्षेप पर जागे अफसर, बढ़ेगी छेड़खानी की धारा

Mon, 15 Apr 2019 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
the cm office concering the fir lodged by police
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोनों घायल शिक्षकों ने गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह से मुलाकात की। कैंप कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद अफसर जागे और उचित धाराएं बढ़ाए जाने का आदेश कैंट पुलिस को दिया। नेट की तैयारी कराने वाली एक कोचिंग में शुक्रवार को कुछ छात्राएं पढ़कर बाहर निकली थीं। इसी दौरान कुछ शोहदे छेड़खानी करने लगे, लड़कियां वापस कोचिंग में लौट आईं। जानकारी होने पर शिक्षकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने में देरी होने पर शिक्षक खुद ही शोहदों की तलाश में निकल गए। मुलाकात होने पर उन्हें डांटने की कोशिश की तो शोहदों ने मारपीट शुरू कर दी। ईंट से प्रहार कर हड़हवा फाटक निवासी रूपेश यादव और बैंक कॉलोनी तरंग निवासी विशाल श्रीवास्तव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों शिक्षकों ने कैंट थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था। रविवार को इसकी शिकायत लेकर दोनों शिक्षक मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पहुंचे थे। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने कैंट पुलिस को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान दर्ज केस में तहरीर के आधार पर उचित धाराएं बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। आरोपियों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed