{"_id":"5c2e5b7fbdec2256ab4fcf04","slug":"191546541951-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बच्चे मुक्त कराए गए, दो संदिग्ध युवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बच्चे मुक्त कराए गए, दो संदिग्ध युवक हिरासत में
Fri, 04 Jan 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस में आरपीएफ ने आठ बच्चों को मुक्त कराया। बच्चों को प्रयागराज की एक फैक्ट्री में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। बच्चे बिहार के पश्चिम चंपारण के महुआ गांव के हैं। आरपीएफ ने बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया, जबकि उन्हें ले जा रहे दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे जीआरपी पूछताछ कर रही है।
बुधवार की रात आरपीएफ के इंस्पेक्टर रणजीत, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव और महिला कांस्टेबल अभिलाषा गुप्ता ने चौरीचौरा एक्सप्रेस में आठ बच्चों को एक साथ बैठे देखा। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वे मजदूरी करने जा रहे हैं। उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, नहीं बता सके।
पास में बैठे संदिग्ध युवक भीम बैठा और राम अवतार को हिरासत में ले लिया गया। दोनों ने बताया कि बच्चे उन्हीं के गांव के हैं। सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बगहा से इन बच्चों को यहां लेकर आए और अब चौरीचौरा एक्सप्रेस से प्रयागराज ले जा रहे थे। बताया कि बच्चों को बिस्किट फैक्ट्री में काम कराने ले जा रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी।