फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो इनामी बदमाशों को जेल भेजा, फरार की तलाश

दो इनामी बदमाशों को जेल भेजा, फरार की तलाश

Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो इनामी बदमाशों को जेल भेजा, फरार की तलाश
gun
सहजनवां। वार्ड नंबर दस लुचुई निवासी सत्य प्रकाश को गोली मारने के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर समेत दो भाइयों की तलाश तेज कर दी है। सत्य प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार भाइयों पर हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि सत्य प्रकाश गीडा की फैक्ट्री में काम करता है। रविवार रात करीब सवा नौ बजे वह पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी थीं। उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सत्य प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने सर्वशक्ति यादव, शक्ति यादव, निखिलेश यादव और अखिलेश यादव पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। सर्वशक्ति यादव सहजनवां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सोमवार को एसएसपी ने सर्वशक्ति और उसके भाई शक्ति यादव पर 25-25 हजार और दो अन्य आरोपियों निखिलेश और अखिलेश पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। इनमें से शक्ति यादव और निखिलेश को भीटी रावत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed