{"_id":"5a2553f44f1c1bc9678bfdb2","slug":"191512395764-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से महिला का पर्स, मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल से महिला का पर्स, मोबाइल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के दवा काउंटर से महिला के झोले पर ब्लेड मारकर उचक्के ने मोबाइल फोन और पर्स उड़ा दिया। जानकारी होने पर महिला फूट-फूटकर रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे। महिला ने इसकी जानकारी एसआईसी को दी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उचक्के की तलाश की जा रही है।
खोराबार के सिहांसन पासवान की पत्नी सरोज बहन अंजू के साथ सोमवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचीं। करीब 12:30 बजे दवा लेने दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की कतार में खड़ी हो गईं। इसी बीच उनके हाथ में मौजूद झोले पर किसी उच्चके ने ब्लेड मारकर उसमें रखा मोबाइल फोन और पर्स उड़ा दिया। थोड़ी देर बाद जब सरोज को इसकी जानकारी हुई तो वह रोने लगीं। पास में खड़े एक युवक पर आरोप लगाने लगीं। फिर एसआईसी के ऑफिस में पहुंचीं लेकिन एसआईसी अपने दफ्तर में नहीं थे। महिला ने इसकी जानकारी मौजूद कर्मचारियों को दी।
एसआईसी के आने के बाद उन्हें घटना की जानकारी दी। एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल कराई जा रही है।