{"_id":"59adb1734f1c1bea278b5128","slug":"191504555379-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीगंज, चिलुआताल में नए थानेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपीगंज, चिलुआताल में नए थानेदार
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह की शिकायत पर चिलुआताल के थानेदार रामाज्ञा सिंह हटा दिए गए। उनकी जगह पर पीपीगंज के थाना प्रभारी राणा देवेंद्र सिंह को नई तैनाती दी गई है। पीपीगंज में सौरभ राय को थानेदारी दी गई है।
चिलुआताल के परमेश्वरपुर गांव में 24 अगस्त की रात बाढ़ पीड़ितों के राहत सामग्री प्रधान पति उमेश पासवान ने कार्यालय में रख ली थी। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने राशन को कब्जे में ले लिया। 26 अगस्त को चिलुआताल पुलिस ने श्याम सुंदर निषाद की तहरीर पर प्रधान पति उमेश पासवान के खिलाफ गबन और धमकी का केस भी दर्ज है। रविवार रात पिपराइच के बीजेपी विधायक महेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री से थानेदार पर प्रधान पति के इशारे पर ग्रामीणों को प्रताड़ित करने की शिकायत की। शिकायत के आधार पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने थानेदार रामाज्ञा सिंह को हटा दिया। इसके अलावा जटेपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय को पैडलेगंज, शोभनाथ यादव को हरपुर बुदहट थाने भेजा है। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा संजीव को महिला थाने, विजय राय, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, पीएन तिवारी को चिलुआताल, राजकुमार राय को पीपीगंज, गजेंद्र बहादुर सिंह को सहजनवां, सादिक परवेज को हरपुर बुदहट से तिवारीपुर थाने पर नई तैनाती दी गई है।