{"_id":"5c670d4cbdec22736c04cfde","slug":"181550257484-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मोहरा बना कर चोरी कराते थे मोबाइल फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को मोहरा बना कर चोरी कराते थे मोबाइल फोन
Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बच्चों को मोहरा बनाकर भीड़ भाड़ वाले इलाकों, मेले, बाजार आदि स्थानों पर लोगों का मोबाइल फोन चोरी कराने वाले गिरोह का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। गिरोह के सरगना, चार बच्चे, एक महिला समेत सात को चोरी हुए 86 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए फोन की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। गैंग के सदस्य बस्ती, जीआरपी, महराजगंज में चोरी करने के बाद पिछले तीन महीने से शहर में थे।
पुलिस लाइंस सभागार में गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि झारखंड के साहबगंज, तेलसड़ी का घूमंतू गैंग जिले में कॉफी दिनों से सक्रिय था। किराए पर कमरा लेकर रहने वाले गैंग के सदस्य भीड़ वाले इलाकों, बाजार, मेले आदि में अपने बच्चों को साथ लेकर जाते थे। बच्चे फोन चोरी कर साथ मौजूद बड़े सदस्यों को दे देते थे। पीड़ित को शक भी होता था तो तलाशी के बावजूद बच्चे के पास से मोबाइल फोन नहीं मिलता था। एसएसपी ने बताया गैंग के सरगना छोटू महतो, सोनू कुमार, पार्वती देवी और चार नाबालिक बच्चों को शुक्रवार की सुबह रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को दस हजार के पुरस्कार की घोषणा की ।

आईएमईआई नंबर से पहचान कर ले सकते हैं अपना मोबाइल फोन
बरामद मोबाइल फोन में से 21 के मालिकों की पहचान हो गई है। एसएसपी ने बताया कि कैंट थाने में बरामद मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर और माडल चस्पा किया गया है। आईएमईआई नंबर से पहचान करके लोग अपना मोबाइल फोन ले सकते हैं।
विज्ञापन