फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूल का निर्माणाधीन गेट ढहा, एक छात्रा की मौत-दो घायल

स्कूल का निर्माणाधीन गेट ढहा, एक छात्रा की मौत-दो घायल

Sun, 14 Oct 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 14 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूल का निर्माणाधीन गेट ढहा, एक छात्रा की मौत-दो घायल
death - फोटो : file photo
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। पोवा गांव में डॉ. वंश गोपाल शाही बालिका जूनियर हाई स्कूल का निर्माणाधीन गेट ढहने से छात्रा मीना (9) की दबकर मौत हो गई। उसके साथ में खेल रहीं प्रज्ञा और स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों ही कक्षा तीन में पढ़ती थीं। हादसा लंच टाइम में खेलने के दौरान हुआ। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद से स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी फरार हैं।
विज्ञापन


स्कूल में नर्सरी और इंटर की कक्षाएं अलग-अलग चलती हैं। पोवा गांव निवासी बंसीधर की नातिन मीना, महेंद्र साहनी की बेटी स्नेहा और गौरेया गांव के कमलेश पाल की बेटी प्रज्ञा कक्षा तीन में साथ पढ़ती थीं। शनिवार की दोपहर तीनों स्कूल के मैदान में खेल रही थीं। स्कूल में ही एक गेट का निर्माण कार्य चल रहा है। तीनों गेट के पास ही मौजूद थी कि अचानक गेट की दीवार ढह गई और तीनों बच्चियां दब गई। हादसा होता देख साथी छात्र शोर मचाने लगे तो शिक्षक और कर्मचारी आ गए और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed