{"_id":"5b3bdbda4f1c1b0f278b458f","slug":"171530649562-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी रोग विशेषज्ञ के पिता से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड्डी रोग विशेषज्ञ के पिता से मांगी रंगदारी
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर के पिता से मांगी रंगदारी
जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद तीन के खिलाफ केस दर्ज
जमीन के मामले में सुलह करने के लिए मांगी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के एक मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ के पिता से रंगदारी मांगने के मामले में गुलरिह पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉक्टर के पिता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
डॉक्टरके पिता ने गुलरिहा क्षेत्र में नाहरपुर गांव के पास कुछ वर्ष पहले जमीन रजिस्ट्री कराई थी और उस पर वह काबिज भी हैं। नाहरपुर के जय प्रकाश और विनोद तथा सरैया के राम नारायण ने कुछ दिन पहले समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर उन पर फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर जांच शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच तीनों शिकायतकर्ता ने चिकित्सक के पिता को फोन कर सुलह करने के लिए रंगदारी मांगी और रकम न देने पर मुकदमा कर जमीन को विवादित बनाने की धमकी दी जाने लगी। डॉक्टर के पिता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसकी जांच गोरखपुर पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के बाद गुलरिहा पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धमकी देने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया। थानेदार ने बताय कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
----