फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शाहपुर से छात्र समेत तीन बालक लापता

शाहपुर से छात्र समेत तीन बालक लापता

Sat, 07 Jul 2018 01:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर से छात्र समेत तीन बालक लापता
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर से शुक्रवार की सुबह तीन बच्चे लापता हो गए। उनमें से एक आठवीं कक्षा का छात्र है। बाकी दोनों पढ़ाई नहीं करते हैं। अचानक तीनों के लापता होने से घरवाले भी परेशान हैं। काफी तलाश के बाद छात्र के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामजानकीनगर निवासी अनुज श्रीवास्तव किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब अनुज का बेटा दिव्यांश श्रीवास्तव घर से किसी मिलने की बात कहते हुए निकला। काफी देर तक वह नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। दिव्यांश प्रिय गुप्ता मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं में पढ़ता है। उसकी तलाश में निकले पिता को पता चला कि पास के ही कन्हैया (12), तरुण (11) भी गायब हैं। ये दोनों पढ़ाई नहीं करते। दिव्यांश भी घर पर काम होने की वजह से दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है तरुण ने कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों से पंजाब जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed