फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिन में हुआ लापता, रात में घर लौट आया छात्र

दिन में हुआ लापता, रात में घर लौट आया छात्र

Sat, 15 Jun 2019 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिन में हुआ लापता, रात में घर लौट आया छात्र
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकलने के बाद शुक्रवार को लापता हुए किशोर देर रात घर वापस आ गया। किशोर खुद का अपहरण होने की बात पुलिस को बता रहा है। घरवाले पूरे प्रकरण पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पिपरा जटामपुर निवासी 18 वर्षीय एक छात्र दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे घर से निकला और फिर नहीं लौटा। लापता छात्र पडरौना के एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। छात्र किक्रेट का शौकीन है। उसके पिता सऊदी अरब रहते हैं और इन दिनों गांव आये हैं। चर्चा है कि किशोर के पास किक्रेट खेलने के लिए किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसे आखिरी बार पंचायत भवन के पास देखा गया। वहां से वह किसी वाहन में बैठकर कहीं चला गया। किशोर के लापता होने की जानकारी पर पुलिसवालों ने घरवालों से संपर्क साधा और पूछताछ की मगर वह कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। उनकी माने तो छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात छात्र घर वापस लौट आया। उसने पुलिस को बताया कि उसका बोलेरो सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। लेकिन रात में उसे पेट्रोल पंप के पास छोड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पूछताछ में सही तथ्य सामने आ जाएंगे। सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed