{"_id":"5cfe84a8bdec22073d79b5ea","slug":"15601839676-gorakhpur-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल लॉबी के सामने हवा निकालने पर भड़के रेलकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजल लॉबी के सामने हवा निकालने पर भड़के रेलकर्मी
Mon, 10 Jun 2019 10:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
- डीजल लॉबी के सामने कहासुनी, तनातनी के बाद बढ़ा विवाद, अधिकारियों ने किया हस्तक्षेप
- चेकिंग के पहले सूचना देने व आरपीएफ के साथ संयुक्त चेकिंग की सहमति बनी गोरखपुर। चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी ने रेलवे स्टेशन स्थित कैब वे की चेकिंग रविवार की रात में की। डीजल लॉबी के सामने खड़ी कई बाइक से हवा निकाल दी गई। इसकी सूचना पाते ही रेलकर्मी भड़क उठे। जीआरपी के सिपाहियों से कहासुनी और तनातनी बढ़ गई। विवाद की सूचना पाकर अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सोमवार को स्टेशन डायरेक्टर की मौजूदगी में तय हुआ कि बाइक की चेकिंग के पहले विभाग को सूचना दी जाएगी। आरपीएफ, रेलवे स्टॉफ और जीआरपी की संयुक्त चेकिंग होगी।
विज्ञापन
दरअसल, सप्ताह भर में डीजल लॉबी और कैब वे से कई गाड़ियां चोरी हो गईं। इसके अलावा कुछ रेलवे का सामान भी चोरी हुआ। जीआरपी ने चोरों की धरपकड़ के लिए रविवार की रात में चेकिंग शुरू करा दी। डीजल लॉबी के सामने खड़ी ज्यादातर मोटरसाइकिलें लोको पायलट व रेलवे के अन्य स्टॉफ की थीं। मोटरसाइकिलों की हवा निकाल दी गई और कई के प्लग भी निकाल लिए गए। जानकारी पाकर रेलकर्मी वहां पहुंच गए। फिर मामला गर्म हो गया।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों का कहना था कि वे गाड़ियां काफी समय से दफ्तर के सामने खड़ी करते हैं। जीआरपी ने ज्यादती की है। हालांकि रात में अधिकारियों से बात के बाद वे शांत हो गए। सोमवार को दोपहर में स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार, स्टेशन प्रबंधक पीके अस्थाना, असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ, जीआरपी इंस्पेक्टर अश्विनी कौशिक, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने इस मसले पर बात की और हल निकाला।
विज्ञापन
गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
कैब वे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में तय हुआ कि दो गेट पर, दो चेकिंग प्वाइंट और दो भीतर की ओर कैमरे लगाए जाएंगे। बगल में जहां अंधेरा है वहां हाईमास्ट लगाए जाएंगे। ताकि दूर तक दिखाई दे सके।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।