फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आग में दो भाइयों की झोपड़ियां राख

आग में दो भाइयों की झोपड़ियां राख

Wed, 22 May 2019 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
आग में दो भाइयों की झोपड़ियां राख
पिपरासी गांव के बसंतपुर टोले में आग लगने से जलीं झोपड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव के बसंतपुर टोले में बुधवार को दिन के करीब 11 बजे आग लगने से दो भाइयों की झोपड़ी जल गई। इस आग में एक भाई की भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। झोपड़ी में रखा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन


पिपरासी गांव के बसंतपुर टोला निवासी मैनुद्दीन तथा कमरुद्दीन दोनों भाई हैं। दोनों ने गांव के पश्चिम अपनी जमीन में झोपड़ी डालकर घोठा बनाया है, जहां मवेशियों को बांधते हैं तथा खुद रहते भी हैं। जबकि उनके भाई कमरुद्दीन भी अपनी झोपड़ी में रहते हैं और वह भी उसमें लकड़ी आदि रखते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अचानक मैनुद्दीन की झोपड़ी में किसी कारण से आग लग गई, जिससे झोपड़ी जलने लगी। यह देख लोगों ने शोर मचाया। मैनुद्दीन की झोपड़ी में लगी आग की लपटों ने उनके भाई कमरुद्दीन की झोपडी को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते दोनों की झोपड़ियां जल गईं। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। सूचना पर हलका लेखपाल शालिनी सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंतोष पांडेय पहुंचे और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 कट्ठा गन्ने की फसल जली
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव परसौना खुर्द में बुधवार को दोपहर में अचानक लगी आग में 10 कट्ठा गन्ना की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस गांव के रामनगीना यादव के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई, तब तक करीब 10 कट्ठा गन्ना की फसल जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed