फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cracker factory sealed

पटाखों के दो अवैध गोदाम व एक दुकान सील

Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
cracker factory sealed
cracker factory - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। घनी आबादी के बीच संचालित हो रहे पटाखों के दो गोदाम और एक दुकान मंगलवार को सील कर दी गई। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आकांक्षा राना और अपर नगर मजिस्ट्रेट(टू) गौरव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नखास मोहल्ले में बिना लाइसेंस के ही ओसामा एंड कंपनी नाम से पटाखों के गोदाम व दुकान संचालित की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच शुरू की तो इस कंपनी के मालिक सद्दन खान न तो लाइसेंस दिखा सके और न ही किसी भी विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र। इसपर टीम ने पटाखों से भरे दोनों गोदाम और दुकान को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सद्दन पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी तलाशी जाएगी और उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

12 स्थानों पर लगेंगी अस्थायी दुकानें

गोरखपुर। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि थानेवार अभियान चलाकर दुकानों, गोदामों के लाइसेंस की जांच की जा रही है। जिले में 26 लोगों को पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस मिला है। पिछले बार की ही तरह इस बार भी 12 स्थानों पर पटाखे की अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए अस्थाई लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें टाउन हॉल, जुबिली इंटर कॉलेज का मैदान, डीएवी इंटर कॉलेज, चंपा देवी आदि स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed