{"_id":"5babd73b867a557f365c3159","slug":"151537988411-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेंदा में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेंदा में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई
सिधवारी में छापेमारी के दौरान शराब बनाने के उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को सिधवारी में छापे की कार्रवाई कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चलने का दावा किया है। जांच के दौरान यहां शराब बनाने के उपकरण के साथ पैक करने वाली मशीन भी बरामद हुई। विभाग ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनमें से एक को जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी के टोला भजनपुर में एक अर्धनिर्मित मकान में काफी दिनों से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चलने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, संदीप नाथ त्रिपाठी व विनीत कुमार ने बुधवार की सुबह छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान मौके से चार गैलन में भरा 65 लीटर स्प्रिट, सील करने वाली मशीन, नशीला पदार्थ, 6000 खाली शीशी एवं 6000 से ज्यादा ढक्कन, एक रोल क्यूआर कोड, लैला ब्रांड की एक पेटी तैयार शराब, 200 लीटर का खाली ड्रम व पैकिंग गत्ता बरामद किया गया। टीम को आते देख फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। एक अन्य व्यक्ति झिनक निवासी सिधवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि नकली शराब बनाने व बेचने की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। नकली शराब की फैक्ट्री चलाने वाले जितेंद्र व झिनक के खिलाफ आबकारी एक्ट, जालसाजी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पकड़े गए आरोपी झिनक को जेल भेज दिया गया। टीम में अरविंद त्रिपाठी, दरोगा यादव ,बृजगोपाल यादव, राहुल कुमार, राघवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।