फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के दो थाने जल्द

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के दो थाने जल्द

Fri, 05 Jan 2018 08:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 05 Jan 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के दो थाने जल्द
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : Amar Ujala
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जल्द ही आरपीएफ के दो थाने बनेंगे। एक थाने से सर्कुेलेटिंग एरिया में गुड्स शेड और दूसरे थाने से प्लेटफॉर्म की निगरानी होगी। दोनों थानों पर सब इंस्पेक्टर को पदोन्नत कर तैनात किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि आउट हाउस में रेलवे अधिकारियों की आड़ में ठहरने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए अधिकारियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि मौके पर चेकिंग में आसानी हो सके।
विज्ञापन


मुख्य सुरक्षा आयुक्त शुक्रवार को रेलवे सीएमई दफ्तर में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने आरपीएफ की भावी योजनाएं और बीते वर्ष की रिपोर्ट साझा की। कहा कि विशेष अपराध निरोधक टीमों के गठन से अपराध पर अंकुश लगा है। यात्रियों के सामानों की चोरी 8.21 फीसदी बढ़ी है लेकिन चोरों की गिरफ्तारियां भी 42.66 फीसदी ज्यादा हुई है। जहरखुरानी की घटनाएं कम हुई हैं। वर्ष 2017 में 17 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2016 में 35 मामले दर्ज हुए थे। इसी तरह बीते वर्ष सिर्फ डकैती की एक घटना हुई और वर्ष 2016 में पांच घटनाएं घटी थीं। उन्होंने बताया कि ट्विटर पर सहयोग मांगने वालों की संख्या बढ़ी है। 965 यात्रियों ने बीते वर्ष ट्वीट कर सहायता मांगी, जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 344 थी। पत्रकार वार्ता के दौरान एनईआर के पीआरओ सीपी चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जीएम दफ्तर में लगेेंगे सीसीटीवी कैमरे
मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि महाप्रबंधक कार्यालय की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों की निगरानी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ट्रेनिंग सेंटर में अलग बैरक
आरपीएफ की महिला ट्रेनिंग सेंटर में महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग से बैरक का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से काफी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा राजपत्रित अधिकारियों के लिए मेस का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed