{"_id":"598b28924f1c1be4668b45e3","slug":"151502292114-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला, दीवान का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला, दीवान का सिर फोड़ा
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
तिवारीपुर इलाके में दो पड़ोसियों के बीच विवाद की सूचना पर गई डॉयल 100 की पुलिस टीम पर मनबढञों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारकर दीवान का सिर फोड़ दिया और ईंट से उनका हाथ कूंच दिया। हमले से घबराए साथी सिपाही ने वहां से निकलकर थाने पर इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने की फोर्स के साथ इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना के बाद एसएसपी भी पहुंचे। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड में राजेश पासवान और विवेक पांडेय पड़ोसी है। मंगलवार की देर रात राजेश की पत्नी मीना देवी ने पुलिस को सूचना दी कि शराब के नशे में आए पड़ोसी विवेक पांडेय ने गाली दी और फिर मना करने पर बच्चों के साथ मारपीट की है। इस सूचना पर डॉयल 100 की पीआरवी 316 से दीवान अमित राय, सिपाही रामचरण चौरसिया चालक के साथ पहुंचे। गली संकरी होने की वजह से पुलिस वैन बाहर रोककर पुलिस वाले मौके पर पैदल पहुंचे और विवेक से पूछताछ करने लगे। तभी उसने दीवान अमित को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। साथी सिपाही बचाने की कोशिश करता इसके पहले ही घर की महिलाएं ईंट लेकर बाहर आ गईं और दीवान को मारने लगीं। हमले में उनका सिर फोड़ दिया। इसके ईंट से हाथ कूंचने लगीं तो सिपाही रामचरण वहां से निकलकर थाने पहुंचे। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल दीवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हमले के आरोपियों विवेक, उसकी पत्नी माया देवी, शैला देवी, विंध्यवासिनी पांडेय, प्रिया पांडेय, मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके से फरार हुए विवेक के भाई की तलाश कर रही है।