{"_id":"5c6866dfbdec2273a1356c26","slug":"141550345951-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Feb 2019 01:09 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : self
गोरखपुर। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को 60 लीटर शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खोराबार पुलिस ने यूरिया और नौसादर भी बरामद किया है। हालांकि जिले में अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब बरामद नहीं हुई।
खोराबार पुलिस ने जंगल बिंदटोलिया में हरिशचंद्र, मीरा पत्नी देवानंद, दुपति पत्नी पूजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के लगातार अभियान का असर है कि जिले भर में चले अभियान में सिर्फ एक जगह ही शराब पकड़ी गई। हालांकि एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। पुलिस नियमित तौर पर कच्ची शराब पर अभियान चलाएगी ताकि कहीं भी शराब ना बनने पाए।

आबकारी आयुक्त ने भी मांगी मदद
प्रदेश के आबकारी आयुक्त ने पत्र लिखकर पुलिस की मदद मांगी है। वैसे तो शराब पर कार्रवाई की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होती है लेकिन पुलिस की भूमिका भी कम नहीं होती है। इसे देखते हुए आबकारी आयुक्त ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने की सिफारिश की है। आईजी ने बताया कि पत्र को रेंज के सभी जिलों के एसपी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन