फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टरों के पैनल से मृत दरोगा का पोस्टमार्टम

डॉक्टरों के पैनल ने किया दरोगा का पोस्टमार्टम

Tue, 28 Aug 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 28 Aug 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के पैनल से मृत दरोगा का पोस्टमार्टम
दरोगा विकास को सिविल लाइंस में श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। खोराबार के विवेकपुरम कॉलोनी में सर्विस रिवाल्वर की गोली से दम तोड़ने वाले दरोगा विकास सिंह (35) का पोस्टमार्टम सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई है। इसमें गोली लगने से मौत का तथ्य सामने आया है। देरशाम विकास का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के राजघाट तट पर किया गया। छोटे भाई अविनाश ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के राउतपार अमेटिया गांव के मूल निवासी दरोगा विकास सिद्धार्थनगर के गोलहौड़ा थाने में तैनात थे। वह मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी पर रविवार को गोरखपुर आए थे। ड्यूटी के बाद देरशाम गोरखपुर के विवेकपुरम स्थित घर पहुंचे। कुछ देर में ही गोली चलने की आवाज आई। दरोगा की पत्नी शिप्रा के मुताबिक जब गोली चली, तब विकास ने वर्दी भी नहीं उतारी थी। वह वर्दी में ही खून से लथपथ पड़े थे। सर्विस रिवाल्वर पास ही पड़ी थी। शिप्रा ने सोमवार को खोराबार पुलिस को तहरीर भी दी है। इसके मुताबिक शिप्रा किचन से पानी लेने गई थीं, तभी बेडरूम से गोली चलने की आवाज आई। भागकर देखा तो विकास के सीने पर गोली धंसी थी। गोली की आवाज सुनकर ही सास, देवर और बच्चे छत से भागकर नीचे आए।
विज्ञापन

प्रभारी एसएसपी ने अर्थी को कंधा दिया

पोस्टमार्टम के बाद दरोगा का शव पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां प्रभारी एसएसपी और एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने विकास की अर्थी को कंधा दिया। पुलिस लाइंस में ही उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की पत्नी के परिजनों का विरोध

दरोगा विकास की मौत की सूचना पाकर सोमवार को पत्नी शिप्रा की माता-पिता और भाई विवेकपुरम पहुंचे। इसका दरोगा के परिजनों ने विरोध किया। तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई। दरोगा के परिजनों का कहना था कि शिप्रा के परिवार वालों को घर में घुसने नहीं देंगे। हालांकि आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पड़ोसियों ने बताया कि दरोगा और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था लेकिन रविवार को किसी तरह के विवाद की भनक नहीं लगी थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दे सकते हैं परिजन
दरोगा के परिजन मामले में कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। परिजनों की माने तो दरोगा ने पत्नी शिप्रा से विवाद के बाद खुद को गोली मारी थी। इस मामले में दरोगा की पत्नी शिप्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर भी दी जा सकती है। विकास के परिजनों के मुताबिक बुधवार को सलाह लेकर कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।

पत्नी बोली- चूड़ी निकालकर रखी थी

पति से विवाद की खबरों के बीच सोमवार को शिप्रा मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन था। दोपहर में भाई सूरज सिंह और चंदन सिंह राखी बंधवाने आए थे। राखी बांधी, फिर सब चले गए। इसके बाद चूड़ियों को निकालकर रख दिया था। पति विकास से विवाद के बाद चूड़ी निकालने की बात गलत है।

फोरेंसिक, बैलेस्टिक जांच से खुलेगा राज

विकास की मौत के बाद पुलिस ने सर्विस रिवाल्वर जब्त कर ली है। सोमवार को रिवाल्वर बैलेस्टिक जांच के लिए भेज दी गई। एसपी नार्थ के मुताबिक फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटना स्थल से तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का असली सच सामने आ सकेगा।


प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई है। रिपोर्ट का अध्ययन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोहित सिंह सजवाण, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed