{"_id":"5ac79f954f1c1b99618b5f8f","slug":"141523031957-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल झंडी लगाकर रखवाते थे रकम, धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाल झंडी लगाकर रखवाते थे रकम, धराए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार इलाके के दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कई दिनों से ये इलाके में लोगों से रंगदारी मांग रहे थे। पीड़ित के अनुसार ये लाल झंडा लगाकर उसी स्थान पर पर रुपये रखने की धमकी देते थे। पुलिस केस दर्ज कर इनकी तलाश में थी। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी किया गया।
सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइंस में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सनहा गांव के रामानंद कन्नौजिया की गांव के ही चौराहे पर किराने की दुकान है। छह मार्च की रात रामानंद दुकान में सो रहे थे। तभी चार युवक पहुंचे और उनकी पिटाई कर जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। जाते समय बदमाश 10 मार्च की सुबह गांव के बाहर स्थित पेड़ के नीचे लाल झंडी के पास दो लाख रुपये रखने की धमकी दी। बात नहीं मानने पर बेटे की हत्या की चेतावनी भी दी। रामानंद ने इसकी शिकायत खोराबार पुलिस से की थी।
शुक्रवार को खोराबार इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह मुखबिर से सूचना पर सनहा गांव के मोड़ से चारों युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान खोराबार के चाफा गांव निवासी अशफाक उर्फ सोनू, शोएब अहमद, नईम सिद्दीकी और राजघाट के बसंतपुर निवासी रामबाबू वर्मा के रूप में हुई। पूछताछ में इन लोगों ने लूट और रंगदारी मांगने की बात कबूल की। सीओ ने बताया कि आरोपित इससे पहले एक अन्य व्यक्ति से भी रंगदारी वसूल चुके हैं।