फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 year girl jumps from the overhead tank

पानी की टंकी से छात्रा ने लगाई छलांग

Thu, 09 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
14 year girl jumps from the overhead tank
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
कैंट थाना क्षेत्र के तारामंडल इलाके में बुधवार को पानी की टंकी से कूद कर एक छात्रा ने जान देने की कोशिश की। घर वाले गंभीर हालत में इलाज के लिए पास के ही एक नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस की मांग करने पर जब नर्सिंग होम संचालक ने देने से मना कर दिया तो नाराज लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी की। बाद में उसी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कर लिया गया। छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


शहर के रुस्तमपुर निवासी सीमेंट व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। किसी बात को लेकर मंगलवार को घर वालों ने उसे डांट दिया था। इससे परेशान होकर वह बुधवार शाम पांच बजे के करीब घर से निकली और तारामंडल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने लगी। बाद में जब कुछ लोगों ने उसे देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रा और तेजी से ऊपर चढ़ने लगी और ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वहां से नीचे कूद गई। जमीन पर गिरी छात्रा को एक राहगीर ने पहचान लिया और इसकी सूचना तत्काल उसके घर वालों को देकर पास के ही नर्सिंग होम ले गए। तब तक उसके घर वाले भी वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन


नर्सिंग होम में डॉक्टर ने मामला गंभीर बताकर किशोरी को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद घर वालों ने एंबुलेंस की मांग की। नर्सिंग होम संचालक के मना करने पर लोगों ने गुस्से में एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि बाद में उसी नर्सिंग होम में किशोरी को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed