फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विशाल मेगा मार्ट के तीसरी मंजिल में आग, अफरा तफरी

विशाल मेगा मार्ट के तीसरी मंजिल में आग, अफरा तफरी

Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
विशाल मेगा मार्ट के तीसरी मंजिल में आग, अफरा तफरी
mumbai fire pexels - फोटो : pexels.com
गोरखपुर। आंबेडकर चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट में शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय मार्ट में करीब 250 लोग मौजूद थे। गनीमत थी कि किसी अनहोनी से पहले ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि एक ही निकासी द्वार होने की वजह से कर्मचारियों और खरीदारों को मार्ट से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, आग की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के स्थिति सामान्य कर सके। तीसरी मंजिल पर धुआं भरने की वजह से वहां पहुंचने के लिए शीशे तोड़ने पड़े। इसके बाद बिजली का कनेक्शन काटा जा सका।
विज्ञापन


विशाल मेगा मार्ट शनिवार की सुबह 10:30 बजे खुला। मार्ट में 40 कर्मचारी और दो सौ से ज्यादा खरीदार मौजूद थे। सुबह 11 बजे कैशियर ने तीसरी मंजिल पर बनी ऑफिस से धुआं उठता देखा तो शोर मचाते हुए अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। तत्काल खरीदारों को बाहर निकलने को कहा गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।
विज्ञापन

...

शीशा तोड़ाकर निकाला गया धुआं

आग की वजह से तीसरी मंजिल पर धुआं भर गया था। दमकल कर्मियों ने मार्ट इसे बाहर निकालने के लिए चार जगह से शीशा तोड़ा। धुआं निकालने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लग गया। धुआं निकालने के बाद स्थिति का आंकलन कर टीम ने आग बुझने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं काम आया मार्ट का फायर सिस्टम, देंगे नोटिस

विशाल मेगा मार्ट का फायर सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। यहीं वजह थी कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कई कमियां है नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच की जाएगी।

शीशा तोड़ने में तीन कर्मचारी घायल

शीशा तोड़ने के दौरान तीन दमकल कर्मचारियों के हाथ के अंगुली में चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर आग दूसरी मंजिल तक पहुंच जाती तो स्थिति भयावह हो जाती। क्योंकि वहां ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे।

आज पता चलेगा कितना हुआ नुकसान

विशाल मेगा मार्ट में आग से नुकसान का आंकलन रविवार को ही हो पाएगा। प्रबंधक सर्वेश पाठक के मुताबिक ऑफिस और गोदाम में आग लगी थी। कपड़े जले है। इसके अलावा शीशे भी तोड़े गए थे। लाखों के नुकसान का अनुमान है। लेकिन रविवार को सामान के मिलान के बाद ही असल नुकसान पता चलेगा। आग के बाद मार्ट को बंद कर दिया गया था। रविवार को कर्मचारियों को बुलाया गया है।

धुआं से प्रबंधक की बिगड़ गई थी तबीयत

तीसरी मंजिल पर आग की वजह से धुआं भर गया था जिससे प्रबंधक की तबीयत बिगड़ गई थी। आग बुझने के बाद वह इलाज कराने अस्पताल चले गए थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रबंधक की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से अभी तहरीर भी नहीं दी गई है।

.
प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट ही सामने आई है। जांच के बाद ही असल वजह पता चलेगी। मार्ट के फायर सिस्टम काम नहीं किया। इसके अलावा निकासी का भी एक ही द्वार था। कई कमियां मिली है, नोटिस जारी किया गया है। कमियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डीके सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed