फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खजनी में इंटर कॉलेज के चौकीदार की हत्या

खजनी में इंटर कॉलेज के चौकीदार की हत्या

Fri, 15 Jun 2018 01:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
खजनी में इंटर कॉलेज के चौकीदार की हत्या
murder
उनवल (खजनी)। खजनी इलाके के महुआडाबर स्थित हरिद्वार प्रसाद सावित्री देवी कन्या इंटर कॉलेज के चौकीदार हुबलाल (60) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज के अंदर उनका शव मिला। कपड़े का एक सिरा गर्दन में लपेटा था और दूसरा दरवाजे के हैंडिल से बांधा गया था। नाजुक अंगोें पर भी गंभीर चोट थे। दूरी तक फर्श पर खून के धब्बे थे। पुलिस ने मृत व्यक्ति की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज में खजनी के महुआडाबर गांव निवासी हुबलाल चौकीदारी करते थे। बुधवार की रात में वह कॉलेज आए थे। फिर घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार की सुबह देरी होने पर बेटी गुड़िया कॉलेज पहुंच गई। गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। गुड़िया सीढ़ी लगाकर दीवार के माध्यम से अंदर दाखिल हुई तो पिता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। शव देखकर घरवालों ने हत्या की आशंका जताई। एसओ खजनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed