{"_id":"5974c28c4f1c1b82548b46a3","slug":"131500824204-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगल कौड़िया।
रविवार शाम एक युवती ने डेमू ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की, मगर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। इससे युवती की जान तो बच गई, मगर ट्रेन की टक्कर से वह घायल हो गई। सूचना के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची नहीं थी। बाद में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के मझौना गांव निवासी बहालु की पत्नी सुमन चौरसिया रविवार देर शाम रेल पटरी के किनारे से अपने बुआ के घर पीपीगंज थानाक्षेत्र के तिघरा गांव जा रही थी। टीचर कॉलोनी के समीप पहुंचने पर अचानक वह ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन चालक ने उसे सामने देख ब्रेक लगा दी, फिर भी ट्रेन रुकते-रुकते युवती से टकरा गई। इससे युवती पटरी के बीच गिर गई और ट्रेन ऊपर से गुजर कर रुक गई। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला गया। उसकी जान तो बच गई, पर पैर और सिर में चोट आ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 100 नंबर और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मगर एक घंटे तक दोनों ही नहीं पहुंचे थे। युवती को बाद में जंगल कौड़िया सीएचसी में दाखिल कराया गया। युवती ने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब न तो उसने घरवालों को दिया और न ही पुलिस को।