फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फरार प्रेमी की तलाश में आई बांग्लादेशी युवती

फरार प्रेमी की तलाश में आई बांग्लादेश से युवती

Wed, 15 May 2019 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
फरार प्रेमी की तलाश में आई बांग्लादेशी युवती
गोरखपुर। प्रेम का झांसा देकर कोलकाता की मंदिर में शादी और फिर लाखों रुपये लेकर फरार प्रेमी की तलाश में बांग्लादेशी युवती गोरखपुर पहुंची। बुधवार को एडीजी दफ्तर में जाकर उसने हाटा, कुशीनगर निवासी युवक पर धोखाधड़ी, रुपये हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाकर न्याय की गुहार की। एडीजी ने एसपी कुशीनगर को पूरे प्रकरण की जांच करने को कहा है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक शादीशुदा है और कुशीनगर में पत्नी के साथ रह रहा है। उसने बताया कि हाटा थाने में तहरीर भी दी मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बांग्लादेश के बोगरा की रहने वाली युवती ने बताया कि वह जॉर्डन की एक बड़ी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत थी। यहीं पर उसकी मुलाकात हाटा, कुशीनगर के युवक से हुई। युवक वहां प्लंबर का काम करता था।
विज्ञापन

मुलाकात पर नजदीकी बढ़ी तो उसने शादी का प्रस्ताव दिया। उसकी बातों में आकर युवती उसके साथ कोलकाता चली आई और फिर वहीं पर एक मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद सन 2018 में युवक कुशीनगर लेकर आया और कमरे के एक कमरे में रखा। दो महीने बाद बांग्लादेश लौटने कहा। बोला कि वहीं पर आऊंगा। इसके बाद बांग्लादेश पहुंचने पर युवक ने अपने खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और जेवरात लेकर फरार हो गया। युवती के मुताबिक उसने कुशीनगर के हाटा थाने में तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भटकते हुए पीड़िता बुधवार को एडीजी दफ्तर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed