फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rape rape, accused absconding in gym

जिम में युवती से बलात्कार, आरोपी फरार

Wed, 18 Jul 2018 01:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rape rape, accused absconding in gym
क्राइम - फोटो : demo
पीपीगंज (गोरखपुर)। इलाके के एक जिम में युवती को जबरदस्ती ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिम मालिक ने अपने सहयोगी की मदद से युवती को वहां लाया था। फिर युवक ने रेप किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज वर्मा पर रेप और जिम संचालक प्रिंस और कुलदीप पर इस जुर्म की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। रेप का आरोपी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन


युवती का घर जिम के पास ही है। सोमवार की रात युवती दादी के साथ छत पर सोई थी। रात में वह नीचे नृत्य क्रिया के लिए उतरी थी। उसी दौरान प्रिंस और कुलदीप उसे जबरदस्ती जिम में उठा ले गए। वहां पर पहले से मौजूद पंकज वर्मा ने रेप किया। शोर मचाने पर उसने पीड़ित के मुंह में कपड़ा डाल दिया। उसी बीच दादी की नींद खुल गई।
विज्ञापन


वह युवती की तलाश करने लगी। युवती की मां को जब बेटी के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में अपहरण की सूचना दी। पुलिस युवती की तलाश करते जिम में पहुंच गई। जिम को खुलवाने की कोशिश की गई। आरोपी दरवाजा नहीं खोल रहे थे। कुछ देर बाद थानेदार भी पहुंचे। पुलिस की सख्ती पर दरवाजा खोला गया तो पंकज फरार हो गया। अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed