फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले तीन धराएं

झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले तीन धराए

Fri, 21 Jul 2017 09:23 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले तीन धराएं
पुलिस ने मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
राह चलते लोगों को झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कैंट पुलिस ने पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त टीम में पकड़े गए तीन लूट के आरोपियों के पास से पुलिस ने दस मोबाइल व एक चाकू बरामद किया है। अभी 15 दिन पहले ही शाहपुर पुलिस ने इसी गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा था।श्‍
शुक्रवार को एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुलरिहा के सेमरा नंबर दो निवासी समीर उर्फ मोनू गांव के रहने वाले संदीप निषाद, मुन्ना चौहान व तीन अन्य साथियों के साथ झपट्टा मारकर मोबाइल लूटते थे। छह महीने से शहर में इस गिरोह ने कई लोगों के मोबाइल फोन लूटे हैं। 15 दिन पहले समीर के तीन साथियों को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। क्राइम ब्रांच की टीम समीर और उसके साथियों की तलाश में थी। बृहस्पतिवार की शाम पांडेय पेट्रोल पंप के पास कैंट पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


प्रधान से रंगदारी मांगने वाले को पकड़ा
गोरखपुर। प्रधान से अपमान का बदला लेने के लिए पांच लाख की रंगदारी के लिए किशोर ने फोन किया था। सर्विलांस की मदद से झंगहा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदी सुधार गृह भेज दिया है। एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने बताया कि दो जुलाई को झंगहा क्षेत्र स्थित राघोपट्टी पड़री गांव के प्रधान अजय यादव के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बात करने वाले ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। एक सप्ताह में रकम न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। एसओ सुनील सिंह ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से नई बाजार के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान राघोपट्टी पड़री गांव निवासी मनीष यादव के रूप में हुई। पुलिस को उसने बताया कि अपमान का बदला लेने के लिए प्रधान के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी थी। मनीष ने बताया कि 2016 में रक्षाबंधन के दिन वह नई बाजार चौराहे पर अपने भाई के साथ फल लेने गया था। दुकानदार पकौड़िया से विवाद होने पर प्रधान ने उसके साथ मिलकर दोनों भाइयों की पिटाई कर दी थी। तबसे दुकानदार व प्रधान इस बात का ताना देकर अपमानित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो असलहा तस्कर गिरफ्तार
गोरखपुर। पुलिस ने एक असलहा तस्कर और खरीदार को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया। एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने बताया कि झंगहा के विशुनपुरा निवासी विपिन पासवान सहजनवां के लुचुई में रहता है। आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र से विपिन तमंचा लाकर शहर में बेचता था। शुक्रवार को सहजनवां के कोदरी निवासी सत्येंद्र सिंह को उसने तमंचा देने के लिए शास्त्री चौक पर बुलाया था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में विपिन ने बताया कि 2500 रुपये में वह तमंचा बेचता है। गुरुवार को आर्म्स एक्ट में जेल गए युवक ने भी विपिन से ही तमंचा खरीदा था।


बेतियाहाता फायरिंग के आरोपी को जेल भेजा
गोरखपुर। बेतियाहाता में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले युवक सूरज तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले मामूली विवाद में सूरज ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। एसपी क्राइम ने बताया कि सूरज की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed