फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   होमगार्ड ने गोली मारकर संविदा डिग्री शिक्षक की हत्या की

होमगार्ड ने संविदा डिग्री शिक्षक को गोली मारी, मौत

Sun, 02 Sep 2018 02:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 02 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड ने गोली मारकर संविदा डिग्री शिक्षक की हत्या की
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। हरपुरबुदहट थाने में तैनात और कटसहरा स्थित आंध्रा बैंक की सुरक्षा में लगे होमगार्ड रामसुरेश पाल ने मामूली विवाद पर पैसा जमा करने आए संविदा डिग्री शिक्षक नित्यानंद शुक्ला (25) की सरकारी रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। रायफल जब्त करके होमगार्ड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। होमगार्ड और शिक्षक एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना से गांव में तनाव है। सतर्कता के लिहाज से पुलिस, पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

चांदपार गांव निवासी नित्यानंद शुक्ल (25) पुत्र रमेश चंद्र शुक्ल लाखीदेवी रामचंद्र शुक्ल डिग्री कॉलेज बुदहट में संविदा शिक्षक थे। वह शनिवार को दोपहर 2:30 बजे कॉलेज का 1300 रुपये जमा करने आंध्रा बैंक गए थे। नित्यानंद की बैंक की सुरक्षा में लगे हरपुरबुदहट थाने के होमगार्ड रामसुरेश पाल पुत्र बाबूलाल पाल से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद नित्यानंद बैंक मैनेजर की केबिन में गए और होमगार्ड की शिकायत करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिकायत सुनकर होमगार्ड आगबबूला हो गया। वह भी बैंक मैनेजर के कमरे में पहुंचा और सरकारी रायफल को नित्यानंद के सिर पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही नित्यानंद कुर्सी से फर्श पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने नित्यानंद को निजी वाहन से सहजनवां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली कांड के बाद बैंक कर्मी और वहां मौजूद उपभोक्ताओं ने होमगार्ड को पकड़कर एक केबिन में बंद कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। नित्यानंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। नित्यानंद के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

भीड़ से बेचैन दिखी पुलिस

नित्यानंद की हत्या की सूचना आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग आंध्रा बैंक के पास पहुंच गए। सबने नारेबाजी करके होमगार्ड को बाहर निकालने की मांग की। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। होमगार्ड पर किसी तरह का हमला न हो, इसलिए उसे बैंक के अंदर रखा गया। इसी बीच एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ बांसगांव विरेंद्र प्रताप, सीओ खजनी रचना मिश्रा, एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एसपी साउथ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, फिर होमगार्ड को गिरफ्तार करके थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बचे बैंक मैनेजर

होमगार्ड की गोली से आंध्रा बैंक के मैनेजर मनीष कुमार शाह बाल-बाल बच गए। जिस वक्त गोली चली नित्यानंद उनके केबिन में बैठे थे। होमगार्ड की रायफल से चली गोली नित्यानंद के सिर को भेदते हुए मैनेजर के करीब से गुजर गई। इससे मैनेजर बदहवाश दिखे। वह घबराहट में बार-बार पानी पीते देखे गए। एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बैंक मैनेजर का बयान भी दर्ज किया।

होमगार्ड के चेहरे पर शिकन नहीं

शिक्षक को गोली मारने के बाद होमगार्ड रामसुरेश पाल के चेहरे पर शिकन नहीं थी। वह जोर-जोर से चिल्लाकर कह रहा था कि नित्यानंद गलत इंसान था। मेरे परिवार के प्रति उसकी नियत ठीक नहीं थी। इस पर सवाल किया तो वह गाली देने लगा। इस कारण गुस्से में आकर गोली मार दी।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे नित्यानंद
चांदपुर के रमेश चंद्र गांव में ही रहते हैं। बड़ा बेटा श्रद्धानंद मुंबई में रहते हैं। दूसरा बेटा नित्यानंद डिग्री कॉलेज में संविदा शिक्षक था। छोटा बेटा सत्यानंद भी एक कॉलेज में पढ़ाता है। एक बेटी भी है।


होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। नित्यानंद के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। होमगार्ड को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके जल्द ही जेल भेजा जाएगा। - ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed