{"_id":"5b368c7f4f1c1b624d8b8c99","slug":"11530301567-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद खाना न मिलने पर पत्नी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनपसंद खाना न मिलने पर पत्नी को गोली मारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर दो के टोला मंगलपुर में मनपसंद खाना न मिलने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी। घायल हालत में पत्नी को खुद ही मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। इसी बीच पुलिस के पहुंचने पर वह भागने लगा। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया और उसके घर से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली। पत्नी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
मंगलपुर टोला निवासी श्यामकरन मौर्या का शुक्रवार रात नौ बजे खाने को लेकर पत्नी किश्ता देवी से विवाद हो गया। इसी बीच उसने लाइसेंसी बंदूक से उसके पेट में गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने श्यामकरन की मदद से किश्ता को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गोली मारने की जानकारी किसी ने महिला के मायके पिपराइच के खैराबाद में दे दी। मायके वालों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी।