{"_id":"5a24251a4f1c1b60678bf103","slug":"11512318234-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू तस्करों ने की थानेदार को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू तस्करों ने की थानेदार को कुचलने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बालू तस्कर।
- फोटो : Amar Ujala
बालू माफिया को पकड़ने गए गुलरिहा के थानेदार को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने की कोशिश की गई। पुलिस की घेरेबंदी में दो बालू तस्कर तो पकड़ लिए गए, लेकिन अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों पर चोरी, हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। मौके से बालू लदी चार गाड़ियों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार धर्मपुर टोला के पास बालू माफिया अवैध खनन करा रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन खनन बंद नहीं हुआ। इस बीच शनिवार की रात 11 बजे एसओ ओमहरि बाजपेई फोर्स के साथ बालू माफिया को पकड़ने पहुंच गए। साथ में तहसीलदार विनोद सिंह भी थे। आरोप है कि बालू माफिया ने ट्रैक्टर ट्राली से थानेदार को कुचलने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने और पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर गुलरिहा के टिकरिया निवासी रंजन सिंह, भगवानपुर निवासी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से बालू लदी चार ट्रालियां और तीन ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। रंजन सिंह को छुड़ाने के लिए कई जनप्रतनिधि थाने पहुंचकर दबाव बनाने लगे, मगर इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई ने उन्हें यह कहकर छोड़ने से इन्कार कर दिया कि दोनों आरोपियों को बालू चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया है। यही नहीं, दबिश के दौरान उन्होंने पुलिस टीम को कुचलने की भी कोशिश की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।