{"_id":"5985db1b4f1c1b24398b49e5","slug":"11501944603-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलजोल बढ़ाकर ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेलजोल बढ़ाकर ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जीआरपी ने ट्रेनों में मेलजोल बढ़ाकर चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 20 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। जीआरपी इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। वहीं पकड़े गए चोरों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी हो रही है।
एसपी जीआरपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि ये लोग चलती ट्रेन में सहयात्री बनकर यात्रियों से मेलजोल बढ़ाते थे और यात्री को पूरी तरह से विश्वास में लेने के बाद धोखे से उनका समान चुरा लेते थे। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म पर आराम करने वाले व ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी यह निशाना बनाते थे। पकड़े गए चोर की पहचान देवरिया के बरहज बाजार निवासी गोपाल जायसवाल और पुरानी बरहज निवासी इशरार अंसारी के रूप में हुई है। यह पहले भी चोरी की घटनाओं में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्रीप्रकाश राय, थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह व उनकी टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।