{"_id":"5bcf6478bdec220a7e0f7721","slug":"111540318328-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 ई-टिकट के साथ साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 ई-टिकट के साथ साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे की सीआईबी टीम ने मंगलवार को भटहट बाजार में साइबर कैफे पर छापा मारकर 22 ई-टिकट, कंप्यूटर, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। टीम ने संचालक को गिरफ्तार कर आरपीएफ गोरखपुर को सौंप दिया।
सीआईबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर भटहट बाजार स्थित साइबर कैफे आरके इंटरनेट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 22 ई-टिकट मिले, जिसकी कीमत 30477 रुपये है। ज्यादातर टिकट मुंबई, दिल्ली और पंजाब के लिए बनाए गए थे। टीम ने साइबर कैफे संचालक गुलरिहा के जंगल हरपुर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। टीम में उप निरीक्षक शिव शंकर यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार राय, कांस्टेबल जनार्दन यादव, कांस्टेबल अजय कुमार प्रसाद शामिल थे।