फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

चार सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

Sun, 10 Jun 2018 01:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चार सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल
demo pic
गोरखपुर। चार अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं छह महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गोरखनाथ थानाक्षेत्र के स्प्रिंगर मोड़ के पास सुबह नौ बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। रास्ते में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पहचान चंद्रमणि उर्फ चंदन (51) के रूप में हुई। मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले चंद्रमणि बरगदवा स्थित विस्तार नगर कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। गोलघर के इंद्रलोक अपार्टमेंट में पलंबर का काम करते थे।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार गोरखनाथ के विकासनगर निवासी अभिजीत श्रीवास्तव (35) शुक्रवार शाम को स्पोर्ट कॉलेज की तरफ से बरगदवा जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की चपेट में उनकी बाइक के आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोइलहवा मोड़ पर हुआ। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को चालक समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के डुमरी खुर्द चौराहे पर शुक्रवार शाम को बस की चपेट में आकर महदेवा जंगल निवासी लव कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को इलाज के दौरान लव कुमार की मौत हो गई।


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के बुढ़िया माता मंदिर गेट के पास शनिवार दोपहर एक ऑटो की चपेट में बाइक आ गई। उसके बाद ऑटो पलट गया। इस हादसे में चौरीचौरा के डुमरी निवासी गुड़िया (14), तरीकुन निशा (40), हदीसुन (45), शांति देवी (45), अलीमुन निशा (50), रहिसुन (50) और इद्रीश (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed