फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुकान में तीस हजार रुपये की चोरी

दुकान से तीस हजार का माल पार कर गए चोर

Fri, 03 Nov 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
दुकान में तीस हजार रुपये की चोरी
Stolen - फोटो : अमर उजाला
गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में दुकान में सेंधमारी कर चोर नगदी समेत तीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। उधर, खोराबार पुलिस ने सर्किट हाउस के पास एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


भटहट कस्बा के रहने वाला रामू गुप्ता की बैलो रोड पर किराने की दुकान है। रात किसी समय चोर दुकान में सेंधमारी कर अंदर दाखिल हुए और कैश बाक्स में रखे दो हजार रुपये नगद समेत तीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई। उधर, गुरुवार की रात खोराबार पुलिस ने सर्किट हाउस तिराहे से एक चोर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सुरहिया टोला मनहट निवासी मुन्ना के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि आठ माह पहले सिद्धार्थ इंक्लेव तारामंडल में एक मकान में चोरी की थी। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने की दो चेन, दो अंगूठी, पायल, बिछिया और सौ रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जेवरात लेकर युवती फरार
खोराबार। इलाके के बगहिया भेसहा गांव में एक युवती जेवरात लेकर फरार हो गई। खोजबीन के बाद घरवालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने एक युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed