फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाशों को जेल

बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाशों को जेल

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाशों को जेल
बांसगांव में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बांसगांव, गगहा ग्राहक सेवा केंद्र से लूट के अलावा जिले में हुई अन्य छह अन्य घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया। बताया गया कि तिवारीपुर में आठ लाख 87 हजार रुपये, बुजुर्ग महिला से चेन लूट, मोबाइल लूट और बहराइच रोड से बाइक लूट इन्हीं दोनों ने की थी। हालांकि बदमाशों के पास से महज 59 हजार रुपये की बरामदगी ही हुई है।
विज्ञापन


घटना में इस्तेमाल बाइक और दो पिस्टल भी बरामद की गई है। बदमाशों ने गगहा में 37 हजार और बांसगांव इलाके में 22 हजार 616 रुपये ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से लूटे थे। बांसगांव केंद्र संचालक को गोली भी मार दी थी। ग्रामीणों ने भागते समय बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन

बदमाशों ने इन घटनाओं में संलिप्तता कबूली

पुलिस का दावा है कि आरोपी गगहा के भलुवान निवासी विजय और सहारनपुर के हाशिमपुरा निवासी हरीश ने पूछताछ में कौड़ीराम रोड पर बुजुर्ग महिला से चेन लूट, 11 नवंबर को गोला में पंकज सिंह के साथ छह हजार और दो मोबाइल लूट, 30 नवंबर को तिवारीपुर में बिजली कर्मी से लूट, 7 दिसंबर को बाराबंकी-बहराइच रोड से बाइक लूट, 12 दिसंबर को जगदीशुपर में महिला से चेन लूट, 27 दिसंबर को जीतपुर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 82 हजार रुपये लूट की घटना भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारीपुर में हुई लाखों की लूट के ब्योरे पर चुप्पी

आमतौर पर चोरी का पर्दाफाश होने पर भी मीडिया से सामने आने वाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी खामोशी से पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया। कई घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया लेकिन रकम का ब्योरा नहीं दिया। जीतपुर लूट की रकम में से 40 हजार की पिस्टल और छह हजार लूट के बंटवारे की बात कही गई। मगर तिवारीपुर में 8.87 लाख समेत कई अन्य लूट की रकम का कोई ब्योरा नहीं दिया गया।

जिले में तीन महीने से सक्रिय थे

बांसगांव में पकड़े गए लुटेरे जिले में तीन महीने से सक्रिय थे। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद ये होटल में ठहरते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों की दोस्ती देहरादून जेल में बंद रहने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed