{"_id":"5b43b6024f1c1b78468b5909","slug":"101531164162-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए, दो फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चावल लदे ट्रक को लूटने आए पांच बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बिना नंबर की बोलेरो, तमंचा, कारतूस, दो चाकू, रॉड और तीन मोबाइल हैंडसेट और नकदी बरामद की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ रविवार की रात सहजनवां इलाके में हुई।
एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को पुलिस लाइंस में बताया कि सहजनवां इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह हमराहियों के साथ रविवार की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि भीमापार और भगौरा गांव के बीच निर्माणाधीन मकान के पीछे कुछ संदिग्ध बैठे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायर किया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर बिना नंबर की बोलेरो में सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
पूछताछ में बदमाशों की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के तराव गांव निवासी प्रदीप गिरी, मन्नू गिरी उर्फ शुभम और अमरौना गांव निवासी जयहिंद राम के रूप में हुई। वहीं उनके फरार साथियों की पहचान जौनपुर के तराव गांव के मुकेश राजभर और बेलहरी तरांव गांव के पंकज यादव के रूप में हुई। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।