फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वाहन स्टैंड पर वसूली करने वाला गिरफ्तार

वाहन स्टैंड पर वसूली करने वाला गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
वाहन स्टैंड पर वसूली करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर।
कौड़ीराम चौराहा स्थित वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली करने वाले युवक को स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ा। उसके पास से वसूली के 2980 रुपये भी मिले हैं। पूछताछ में उसने लंबे समय से वसूली की बात कबूली है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

स्टैंड पर वसूली की सूचना एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को गोपनीय तरीके से मिली थी। थाना पुलिस पर उसे संरक्षण देने की भी शिकायत हुई थी। इसके बाद एसएसपी ने स्वाट टीम को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी। शुक्रवार दोपहर स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ पहुंचे तो बांसगांव निवासी आलोक विश्वास नाम का एक शख्स वसूली करता मिला। वह वसूली का विरोध करने वालों को सवारी नहीं बैठाने देता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बांसगांव थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने लंबे समय से वसूली की बात कबूली है। इसे संरक्षण देने वालों की भी जांच की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed