{"_id":"59550fac4f1c1b59298b4a15","slug":"101498746796-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर बहन की मौत, भाई घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़हलगंज। गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बभनौली गांव के पास भाई के साथ तरकुलहा मंदिर जा रही युवती ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी गीता (20) पुत्री रामलाल सोनकर अपने भाई रामजनम सोनकर के साथ बाइक से तरकुलहा मंदिर दर्शन को जा रही थीं। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके बड़े भाई राजू सोनकर और भाभी प्रेमा देवी भी थीं। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के ब्रेकर के पास ट्रक ने गीता और रामजनम को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया गीता के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि रामजनम घायल हो गए। दर्दनाक हादसे को देखकर दूसरी बाइक पर सवार राजू और प्रेमा सदमे में आ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है।