फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress leader Pramod Tiwari says

20 रुपये का तेल 62 रुपये में बेच रहे हैं मोदीः प्रमोद

Sat, 16 Jan 2016 09:58 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि महंगाई मोदी सरकार की ओर से प्रायोजित है। कहा, दाल, प्याज समेत अन्य तमाम चीजों के बाद अब पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर 80 से 90 हजार करोड़ रुपये के दाल घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ऐसे प्रयास कर रही है कि पूंजीपतियों को मदद मिल सके। इसकी वजह से चीजें महंगी हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार को गोरखपुर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम स्तर पर होने के बावजूद इसे तीन गुनी कीमत पर बेचा जा रहा है। भारत में कच्चे तेल की कीमत 13 रुपये है और इसके प्रोसेसिंग पर सात रुपये का खर्च आता है। 20 रुपये लागत आने के बावजूद केंद्र सरकार 62 रुपये की दर से तेल बेच रही है। केंद्र सरकार ने आठवीं बार सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की वजह से ट्रेन और मालभाड़े में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में अरहर के दाल की जमाखोरी और कालाबाजारी कराई गई। बनावटी कमी बनाकर दाल की कीमतों को 200 रुपये कर पूंजीपतियों का फायदा पहुंचाया गया। विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उपेक्षा करके गुजरात के दो तीन अधिकारियों की सलाह पर विदेश नीति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पठानकोट में आतंकी घटना इन्हीं सब का नतीजा है। एक तरह से यह नवाज शरीफ का रिटर्न गिफ्ट है। प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था को चिंताजनक बताते हुए कहा कि लोगों का विश्वास डगमगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की परिकल्पना पर अमल होता तो ग्राम पंचायत और जिला पंचायतों की स्थिति बेहतर होती और जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के पद के चुनाव में खरीद-फरोख्त आदि नहीं होती। उन्होंने कहा कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed