फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   compiarganj crime news

कैंपियरगंज में हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों ने चौकी इंचार्ज को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sat, 30 Nov 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
compiarganj crime news
कैंपियरगंज में हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों ने चौकी इंचार्ज को पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

कैंपियरगंज(गोरखपुर)। कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के बलुआ चौकी के अंदर घुसकर हिस्ट्रीशीटर राजू यादव और उसके भाइयों दुर्गेश यादव व सुरेंद्र ने शुक्रवार शाम चौकी इंचार्ज अनीस सिंह की पिटाई कर दी। हिस्ट्रीशीटर व उसके भाइयों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी।
घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है। चौकी इंचार्ज उस समय अकेले थे। चौकी के सिपाही और दीवान क्षेत्र में गश्त पर गए थे। जबतक आसपास के लोग आते तब तक हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे कैंपियरगंज सीओ दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के घर देर रात तक दबिश दी। पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर राजू यादव, उसके भाई दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, गांव के रामलखन यादव, अमरजीत व पन्नेलाल यादव समेत आठ पर सेवन सीएलए, बलवा, तोड़फोड़, पुलिस के काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के गेरूई खुर्द निवासी हिस्ट्रीशीटर राजू यादव का कुछ दिनों पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी। इस मामले मेें पुलिस ने राजू और उसके भाइयों समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया था। दर्ज मुकदमे में राजू और उसके भाइयों समेत छह का बयान होना था। चौकी इंचार्ज अनीस सिंह शुक्रवार की दोपहर राजू के घर जाकर धारा 31 की नोटिस दी और उसे चौकी पर आकर बयान दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे चौकी के सभी पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त पर निकल गए। बकौल चौकी इंचार्ज वे ही अकेले थे। आरोप है कि तभी राजू और उसके दोनों भाई अपने पांच साथियों के साथ पहुंचे और चौकी इंचार्ज पर दूसरे पक्ष के लोगों का साथ देने का आरोप लगाने लगे। कहासुनी के बीच बात बढ़ गई, तभी दुर्गेश और उसके साथियों ने चौकी इंचार्ज की पिटाई कर दी। हमले में चौकी इंचार्ज के चेहरे पर चोट आई है। चौकी इंचार्ज का शोर सुनकर जबतक आसपास के लोग आते तब तक हमलावर फरार हो गए। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने थाने और आलाधिकारियों को वायरलेस पर सूचना दी।
पहले भी वनकर्मी पर हिस्ट्रीशीटर ने किया था हमला
हिस्ट्रीशीटर राजू यादव ने दो वर्ष पूर्व भी कैंपियरगंज के एक वनकर्मी की पिटाई की थी। पिटाई से घायल वनकर्मी एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहा। इसके अलावा राजू और उसके भाइयों ने एक वर्ष पूर्व चिलुआताल के महेसरा पुल पर दरोगा आशुतोष की भी पिटाई की थी। राजू पर कैंपियरगंज, पीपीगंज, चिलुआताल थाने में हत्या के प्रयास, बलवा, लूट, हत्या के आरोप में करीब 28 केस दर्ज हैं। वहीं उसके भाई दुर्गेश पर 15 केस दर्ज हैं।
सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर के भाइयों और उसके साथियों ने चौकी में घुसकर तोड़फोड़ और दरोगा की पिटाई की है। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजू ने लगाया चौकी के पुलिसकर्मियों पर भाई को पीटने का आरोप
हिस्ट्रीशीटर राजू यादव ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनकी जमीन को पुलिस विपक्षी को जबरन कब्जा करा रही है। इसमें हमलोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।

शुक्रवार को पुलिस उनके भाई दुर्गेश और दिव्यांग भाई इंद्रीश को पकड़कर चौकी ले गई, जहां कमरे में बंद कर दुर्गेश की लाठियों से पिटाई की गई। पिटाई के बाद दुर्गेश को धक्का देकर सीढी से नीचे फेंक दिया। बाद में उसे हमलोग लेकर आए। इसके बाद देर रात चार गाड़ियों से घर पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ की और महिलाओं की पिटाई की। साथ ही सामान को घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed