फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi comments on ayodhya verdict

राम मंदिर पर आए फैसले से सभी चुनौतियां और समस्याएं खत्म, बोले योगी

Mon, 25 Nov 2019 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
CM yogi comments on ayodhya verdict
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने राम मंदिर पर एतिहासिक फैसला देकर सभी चुनौती और समस्याओं को खत्म कर दिया। फैसले के बाद देश और प्रदेश की जनता ने शांति व्यवस्था बनाए रखी। जनता को धन्यवाद दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को खजनी क्षेत्र में ही गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इसके दोनों तरफ औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इससे रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे। युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के भतीजे स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू की प्रतिमा का अनावरण वीर बहादुर सिंह स्नोतकोत्तर महाविद्यालय परिसर हरनही (महुराव) में किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने खजनी क्षेत्र के कंबल कारखाने को बंद करा दिया था। इसे शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


अब भेड़ें पाली जा सकेंगी। कंबल फिर बनेगा। पिछली सरकारों ने खाद कारखाने को बेईमानी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद कारखाना का शिलान्यास किया। यह 2020 में बनकर तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री ही खाद कारखाना का लोकार्पण करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। देश, विदेश की बड़ी कंपनियां औद्योगिक गलियारे में निवेश करेंगी। रोजगार की बड़ी संभावना विकसित होगी। गैस पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। इसके जरिए घरों से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.80 करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा स्वेटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.80 करोड़ विद्यार्थियों को स्वेटर देने की व्यवस्था की गई है। सर्दी में विद्यार्थियों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के योजना के तहत ही कन्या सुमंगला योजना लाई गई है। इसके तहत बेटी को जन्म से पढ़ाई-लिखाई तक 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की व्यवस्था की गई है।


पराली न जलाएं किसान
मुख्यमंत्री ने किसानों से खेत में पराली न जलाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से बड़ी मात्रा में प्रदूषण होता है। इससे बीमारियां फैलती हैं। पराली का इस्तेमाल कंपोस्ट के रूप में किया जा सकता है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। पैदावार भी दोगुनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed