फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm help to victims

पीड़ित परिवार को सीएम ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी

Mon, 25 Nov 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
cm help to victims
बेलीपार में हत्या किए गए पेट्रोल पंप मैनेजर आनंद स्वरूप की पत्नी को आर्थिक मदद देते मुख्यमंत्री?
पीड़ित परिवार को सीएम ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलीपार थाने के पास लूट की नीयत से पेट्रोलपंप मैनेजर आनंदस्वरूप की हत्या से दुखी परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर में आनंदस्वरूप की पत्नी, बेटी मुख्यमंत्री से मिलीं। मुख्यमंत्री ने तत्काल पांच लाख रुपये अर्थिक सहायता मृतक की पत्नी सुमित्रा मिश्रा को दी। साथ ही प्रशासन की ओर से मदद का भरोसा दिलाया।

आनंदस्वरूप की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। साथ ही उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया था। इसे देखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एक लाख रुपये की मदद की थी। साथ ही शहर के कुछ अन्य लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे। रविवार को गोरखपुर आने पर योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed