फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM gave Diwali gifts to Gorakhpur of 6 arab

दिवाली से पहले गोरखपुर को डेवलपमेंट गिफ्ट

Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM gave Diwali gifts to Gorakhpur of 6 arab
सीएम ने गोरखपुर को 6 अरब के विकास योजनाओं की सौगात दी। - फोटो : Amar Ujala
दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर वासियों को 69 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों का ताबड़तोड़ शिलान्यास, लोकार्पण किया। इससे जिले के विकास को पंख लगने की उम्मीद है। चंदाघाट पुल और साहिबाबाद पुल बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी की दुश्वारियां कम होंगी। 
विज्ञापन


खोराबार क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। इससे फसलें चौपट होती हैं। इसको देखते हुए ही मुख्यमंत्री ने तरकुलानी रेग्युलेटर पंपिंग स्टेशन बनाने की मंजूरी दी। इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। यह मांग 1996 से लंबित थी। रेग्युलेटर बनने के बाद खोराबार क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नौसड़ से बाघागाड़ा रोड डबल लेन है लेकिन सड़क बेहद खराब है। अब सड़क को फोरलेन कराने का फैसला हुआ। नौसड़ से बाघागाड़ा की यह सड़क मुजफ्फरपुर बिहार, गोरखपुर और लखनऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ती है।
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी रूट की तमाम बसें इसी सड़क से निकलती हैं। यही सड़क गोरखपुर से गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ को भी जोड़ती है। मुख्यमंत्री ने देरशाम गोरखपुर क्लब में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम के 29 विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण किया। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि एक दिन में ही जिले को छह अरब 21 करोड़ 15 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं मिली हैं। सबका बजट स्वीकृत है। मुख्यमंत्री के शिलान्यास के साथ ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। गोरखपुर में विकास की तमाम और परियोजनाएं आने वाली हैं। जिले में दो नए इंटर कॉलेज खुल रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की नींव भी डाली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये हैं प्रमुख काम
खोराबार में तरकुलानी रेग्युलेटर पंपिंग स्टेशन।
राप्ती नदी पर चंदाघाट पुल और आमी नदी पर गाड़र घाट साहिबाबाद पुल।  
नौसड़ से बाघागाड़ा तक फोरलेन सड़क।
कैंपियरगंज में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज। 
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय। 
वाटर स्पोर्ट्स पार्क और इंटरनेशनल ऑडिटोरियम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed