{"_id":"5ddc35928ebc3e54921f5629","slug":"chief-minister-yogi-aditaynath-comming-in-gida-days-program-gorakhpur-city-news-gkp3307212193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
गोरखपुर। इस बार गीडा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। गीडा प्रशासन की चार दिसंबर को इस आयोजन को कराने की योजना है। इस संबंध में फिक्की के प्रतिनिधियों ने गीडा प्रशासन और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है।
पिछली बार 30 नवंबर को गीडा दिवस का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया था। इस बार भले ही गीडा दिवस के दिन गीडा प्रशासन की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा, लेकिन इसके उपलक्ष्य में गीडा प्रशासन की ओर से फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के सहयोग से पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव प्रवीण मोदी ने बताया कि गोरखपुर पहुंचे फिक्की के पदाधिकारियों से इस संबंध में चर्चा हो चुकी है। साथ ही चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।
- चार दिसंबर को गीडा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन होगा। फिक्की के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें उद्योग जगत की गई हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
संजीव रंजन, सीईओ, गीडा
- मुख्यमंत्री भी इस संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चार या पांच दिसंबर को इस आयोजन की संभावना है। इस संबंध में गीडा के अधिकारियों के अलावा चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों से मिलकर इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है।
दिवजोत सिंह आनंद, असिस्टेंट डायरेक्टर, यूपी स्टेट काउंसिल, फिक्की