{"_id":"659b3f9f68aae1ccd154fbaf7677a05b","slug":"cancelled-train-due-to-fog-will-run-since-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें कल से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें कल से चलेंगी
Updated Sat, 06 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण आठ जनवरी से 29 फरवरी के बीच ट्रेनें निरस्त करने के फैसले को रेलवे ने बदल दिया। मौसम साफ होता देख 29 फरवरी तक निरस्त ट्रेनों में से अधिकांश को आठ फरवरी से फिर शुरू किया जा रहा है। रैक की व्यवस्था में वक्त लगने के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनें नौ फरवरी से चलना शुरू होंगी।
एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के मुताबिक जो गाड़ियां आठ की जगह नौ फरवरी से शुरू होंगी, उनमें चौरीचौरा एक्सप्रेस (दोनों ओर से), कुशीनगर और बाघ एक्सप्रेस प्रमुख हैं। चौरीचौरा एक्सप्रेस पिछले आठ जनवरी से गोरखपुर से इलाहाबाद तक ही चल रही थी लेकिन नौ फरवरी से यह अपने निर्धारित स्थान कानपुर अनवरगंज तक चलने लगेगी। इस वजह से 10 फरवरी से इस गाड़ी की शुरुआत अनवरगंज से ही होगी।
फिलहाल इस गाड़ी का संचालन गोरखपुर और इलाहाबाद के बीच हो रहा था। इन चारों गाड़ियों के अलावा छपरा-टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन रैक की अनुपलब्धता के चलते आठ की बजाय नौ फरवरी से किया जाएगा।